चेन्नई में एआईडीएमके के मुख्यालय के बाहर झड़प, कुछ लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: All Sarkari Naukari
चेन्नई में अन्नाद्रमुक मुख्यालय के बाहर संदिग्ध अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं के दो समूह आपस में भिड़ गए। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। इस दौरान कुछ लोगों को जबरन पार्टी कार्यालय के दरवाजे तोड़कर घुसते देखा गया। अन्नाद्रमुक कार्यालय एमजीआर मालिगई की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिसका नाम पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के नाम पर रखा गया है। घटना का वीडियो अब सामने आया।
