प्रधानमंत्री मोदी के करीब और पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रबंधन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी एके शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि पिछले कई सप्ताह से उत्तर प्रदेश में MLC शर्मा को राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने की अटकलें चल रही थी।