गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सीएम केजरीवाल ने किया लोगों को संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज सभी देश और दिल्लीवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। पिछले 2 साल से देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। देश में अभी तीसरी लहर चल रही है लेकिन दिल्ली में ये 5वीं लहर है और सबसे ज्यादा कोरोना की मार दिल्ली वालों ने झेला है।'
