कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
नारदा स्टिंग टेप मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने सीबीआई द्वारा 17 मई को तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं की गिरफ्तारी के दिन अपनी और प्रदेश के कानून मंत्री मलय घटक की भूमिका को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा हलफनामा दायर करने की इजाजत नहीं दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
