सीएम सुक्खू बोले- पार्टी पहले, मुख्यमंत्री बाद में; प्रतिभा बोलीं- हिमाचल में बनेगी स्थिर सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: online history
शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान सुक्खू ने सीएम पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह के लिए कहा- पार्टी पहले है, मुख्यमंत्री बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं। प्रतिभा सिंह बोलीं- 'हिमाचल में स्थिर सरकार बनेगी।'
