प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मतदान की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: My mahanagar
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आज चौथे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। इस चरण में नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी चुनाव को लेकर एक-एक ट्वीट भी किया है।
