सीएम योगी ने मथुरा में गर्भगृह में किए श्रीकृष्ण के दर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asianage
सीएम योगी मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज सुबह उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के दर्शन के साथ की। यहां उन्होंने ठाकुर केशवदेव महाराज के दर्शन किए। इसके बाद गर्भगृह और योगमाया मंदिर में दर्शन किए। यहां से भागवत भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रहे। इसके बाद प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए रसखान की समाधि-स्थल रवाना हुए।
