कैराना में सीएम योगी बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the quint
सीएम योगी आदित्यनाथ आज शामली के कैराना पहुंचे। जहां उन्होंने पीएसी कैंप, यूपी रोडवेज बस स्टैंड सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी कैराना से पलायन करने के बाद वापस लौटे व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और उनके परिवार से बात की। इस दौरान कैराना में सीएम योगी ने कहा- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे।
