आज फिरोजाबाद जाएंगे सीएम योगी, वायरल बुखार प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
सीएम योगी आज फिरोजाबाद में रहेंगे। जहां वो सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल जानेंगे। उसके बाद वायरल बुखार की चपेट में आने वाले प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने वायरल बुखार से बच्चों सहित 46 की मौत की जानकारी पर नगर विधायक मनीष असीजा से फोन पर वार्ता करके दुख जाहिर किया। उन्होंने जिला प्रशासन को बीमार बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश डीएम को दिए।
