सीएम योगी आज अभिभावकों के बैंक खातों में भेजेंगे 11-11 सौ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One india
यूपी के सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के अभिभावक के खातों में 11-11 सौ रुपये भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कक्षा एक से आठ तक के 1.6 करोड़ से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजने का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी ये रुपये आनलाइन ट्रांसफर करेंगे। बच्चों को यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग खरीदने के लिए यह रकम भेजी जा रही है।
