सपा के गढ़ कन्नौज में सेंध लगाने के लिए सीएम योगी की आज बोर्डिंग मैदान में रैली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abplive
सीएम योगी आदित्यनाथ आज बोर्डिंग मैदान में दोपहर पौने चार बजे रैली को संबोधित करेंगे। कल शाम सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा डीएम और एसपी ने लिया। इस बार बीजेपी ने अनिल दोहरे के खिलाफ सदर सीट से पूर्व आईपीएस असीम अरुण को उतारा है। योगी असीम और अन्य प्रत्याशियों के लिए रैली करने आ रहे हैं। चर्चा है कि अमित शाह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी आ सकते हैं।
