सीएम योगी ने सुबह-सुबह बोला अखिलेश पर हमला, ट्वीट में लिखा, 'वो अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह-सुबह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, 'प्रदेश की पहचान अब 'दिव्य कुंभ' और 'भव्य दीपोत्सव' से है और वो ही रहेगी। प्रदेश की पहचान 'सैफई महोत्सव' से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे।' आपको बता दें कि 'सैफई महोत्सव' का आयोजन समाजवादी पार्टी की सरकार के वक्त में होता रहा है।
