देर रात विकास कार्यों की हकीकत जानने निकले सीएम योगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दो दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बुधवार देर रात विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने निकले और विकास कार्यों को परखा। आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया। यहां से बंधा होते हुए वे राम की पैड़ी गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सूरज कुंड का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने लेजर शो का भी अवलोकन किया।
