यूपी सीएम योगी से मिले अक्षय कुमार, आज योगी करेंगे निवेशकों से चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
योगी आदित्यनाथ से बीती रात मुंबई के ट्राइडेंट होटल में अभिनेता अक्षय कुमार मिले। इस दौरान योगी बोले, 'यूपी में फिल्म निर्माण की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार फिल्म नीति-2018 के माध्यम से फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।' योगी आज स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ नगर पालिका बॉन्ड का शुभारंभ करेंगे और औद्योगिक घरानों से यूपी में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।
