पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, 5 साल बाद मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान योगी अपनी मां सावित्री से मिलने पैदल ही पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। घर पहुंचकर योगी परिजनों से मिले और मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब पांच साल पहले 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने घर पहुंचे थे। 20 अप्रैल, 2020 में उनके पिता का निधन हुआ। तब भी योगी काम के चलते घर नहीं पहुंच सके।
