सीएम योगी बोले- रामनवमी और रमजान पर दंगा-फसाद तो छोड़िए, तू-तू मैं-मैं तक नहीं हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Op India
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है, अराजकता के लिए गुंडागर्दी के लिए और अफवाह के लिए भी कोई जगह नहीं है। उन्होंने भाजपा के पूर्व नेता लालजी टंडन की जयंती पर कहा, 'रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जगहों पर जुलूस निकाले गए लेकिन कहीं भी कोई तू-तू मैं-मैं नहीं हुई, दंगे-फसाद की बात तो दूर है।'
