गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी थे मौजूद, आतंकी घुसने से मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर में होने के दौरान कल मंदिर परिसर में आतंकी घुसने से हड़कंप मचा। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल आते ही डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल करने लगे। एसओजी, सर्विलांस टीम नंबर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। देर शाम एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सौंप दिया।
