आज मेरठ में प्रचार करेंगे सीएम योगी, अखिलेश और जयंत भी करेंगे संयुक्त चुनाव प्रचार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। दोनों नेता शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहेंगे। इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ का मेरठ में कार्यक्रम तय है, वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे।
