दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर तीन बजे तक गोरखपुर आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से सहजनवां जाकर अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में अफसर जुटे हैं। सीएम जेल बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्यों की जानकारी लेंगे। योगी गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित वन विभाग के कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। पर्यावरणविद माइक हरिगोविंद पांडेय की फिल्में कार्यक्रम में प्रदर्शित की जाएंगी।
