मोदी का स्वागत रुद्राक्ष जड़ित जरदोजी के अंगवस्त्रम, त्रिशूल और कमल में विराजमान शिवलिंग देकर करेंगे सीएम योगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindustan news hub
आज पीएम मोदी 39 दिनों बाद 31 घंटे के लिए एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र काशी में होंगे। इस दौरान वह बाबा कालभैरव का दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा में नौकायन करते हुए विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। आपको बता दें कि सीएम योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत रुद्राक्ष जड़ित जरदोजी के अंगवस्त्रम, त्रिशूल और कमल में विराजमान शिवलिंग देकर करेंगे। इसमें चार नागों की आकृति भी उकेरी गई है।
