योगी का ऐलान- मथुरा में मांस बिक्री पर रोक, शराब बेचने पर लगेगी पाबंदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि इससे प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार पर रोक लगे।
