मुंबई में कोस्टल रोड का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा, सीएम शिंदे का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई कोस्टल रोड का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट किया, "कोस्टल रोड, जो मुंबई की लाइफलाइन है, का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। इसकी घोषणा आज गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित छत्रपति संभाजी महाराज जयंती समारोह में की गई।" इससे पहले शिंदे मुंबई में आयोजित 'छत्रपति संभाजी महाराज जयंती महोत्सव' में शामिल हुए।
