उत्तराखंड में आप के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। अजय कोठियाल ने लिखा, 'मैं 19 अप्रैल 2021 से 18 मई 2022 तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिक कर्मियों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं पार्टी के संयोजक को इस्तीफा भेज रहा हूं।'
