आज 100 वर्ष की हुई चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी आज 100 वर्ष की हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक, शी जिनपिंग के राष्ट्रपति पद पर बने रहने से भविष्य में उनके उत्तराधिकारी के लिए स्थिति जटिल होने की उम्मीद है। आज इस मौके पर शिन्हुआ संवाद समिति ने बताया कि शी के संबोधन का सरकारी मीडिया नेटवर्क पर सीधा प्रसारण होगा। हांगकांग के 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने बताया है कि सेना की परेड नहीं होगी।
