x

दिल्ली में फसलों के नुकसान पर मिलेगा प्रति एकड़ 20 हजार का मुआवजा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली सरकार अब फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देगी। इसके तहत दिल्ली में अनुमानित 29 हजार एकड़ कृषि क्षेत्र पर लगभग 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यदि नुकसान का आकलन 70% या उससे कम होता है, तो मुआवजे का भुगतान 70% की दर से किया जाएगा। अगर नुकसान 70% से अधिक है, तो 100% की दर से मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।