बिहारियों की कश्मीर में हत्या से चिंतित नीतीश ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने रविवार को बिहार के दो श्रमिकों की हत्या कर दी। चौबीस घंटे के अंदर राज्य के तीन लोगों की हत्या हो गई। इस वारदात से मर्माहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देर शाम जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। उन्होंने मृतकों के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की।
