अलपन बंदोपाध्याय को लेकर केंद्र ने बंगाल सरकार को थमाया कारण बताओ नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच सियासी टकराव खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है।सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया था और अब केंद्र ने उनके खिलाफ एक्शन ले लिया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को रिपोर्ट करने में विफल रहने पर केंद्र सरकार ने बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है।
