कांग्रेस का पुलिस पर आरोप, 'खींचे गए प्रियंका गांधी के कपड़े और हाथ मरोड़ा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी सुबह करीब 4 बजे हरगांव कस्बे में सीओ सिटी पीयूष सिंह द्वारा महिला पुलिस की मदद से रोक गईं तो प्रियंका ने सीओ सिटी को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस बीच अब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया कि प्रियंका गांधी के कपड़े खींचे गए और पुलिस ने उनके हाथ को मरोड़ दिया।
