राज्यसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों में कांग्रेस ने ऑब्जर्वर किए नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
10 जून को 4 राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा के लिए चुनाव होना तय है। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी इन राज्यों के लिए अपना ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं, पवन कुमार बंसल और TS सिंहदेव को राजस्थान के लिए, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
