x

कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, लल्लू बोले- बिना इलाज लोग मर रहे और मुख्यमंत्री कह रहे बेड की कमी नहीं

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

यूपी में बेकाबू कोरोना प्रसार को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इलाज नहीं है, बेड नहीं है। लोग मर रहे हैं, ऑक्सीजन की लंबी लाइन लगी हुई है। फिर भी मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध है। कोरोना जांच हो रही है। उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ बता दीजिए एक प्राइवेट लैब जहां जांच हो रही हो।