आज राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकता है कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, ईडी की कार्रवाई को संज्ञान में लाएगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर सकता है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, पी चिंदबरम, केसी वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेसी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस दौरान ईडी व दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी सांसदों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न को उनके संज्ञान में लाया जाएगा।
