कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया के ऊपर गिरा पार्टी का झंडा, एकाएक सहम गईं पार्टी अध्यक्ष
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर हुआ, इसमें कांग्रेस नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया। इस दौरान एक पल के लिए सोनिया सहम गईं। पार्टी कार्यालय पर हुए स्थापना दिवस समारोह के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली।