पार्टी मुख्यालय में पुलिस कार्रवाई से उग्र कांग्रेस आज करेगी राज्यपालों-उपराज्यपालों के आवास का घेराव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
पार्टी मुख्यालय में घुसकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आज सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करेगी। साथ ही कल जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर पार्टी मुख्यालय में जमकर घुसने और नेताओं के साथ धक्कामुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि ईडी द्वारा राहुल से पूछताछ करने को लेकर कांग्रेस उग्र है।
