ट्रेन से ललितपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मृतक किसानों के परिजनों से मिलेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ललितपुर में खाद संकट के बीच दो किसानों की जान जाने के बाद प्रियंका गांधी ट्रेन से ललितपुर पहुंचीं। यहां वो मृतक किसानों के परिजनों से मिलेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनका काफिला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा जहां कुछ देर रुकेंगी। इससे पहले प्रियंका ने बृहस्पतिवार रात ललितपुर जाते समय लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की थी।
