कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची ग्वारीघाट, 101 ब्राह्मण करवा रहे नर्मदा पूजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जबलपुर में हैं। वे सबसे पहले ग्वारीघाट पहुंचीं हैं। यहां 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी साथ हैं। वहां, घाट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी हैं। प्रियंका का नर्मदा नदी में घूमने का मन होता है, तो यहां उनके लिए एक नाव की भी व्यवस्था की गई है।
