x

पुलिस हिरासत में ली गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अब मिली आगरा जाने की इजाजत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: DNA

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में वाल्मीकि समाज के एक युवक की मौत के मामले में जमकर हंगामा हो रहा है। इसको लेकर बुधवार को युवक के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने आगरा एक्सप्रेस-वे के प्रवेश पॉइंट पर हिरासत में ले लिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। हालांकि, प्रियंका के विरोध पर पुलिस ने कुछ देर बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी।