गधे पर सीएम की तस्वीर लगाकर कांग्रेस नेता ने मनाया था उनका जन्मदिन, अब गधा चोरी में गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live hindustan
17 फरवरी को तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन था। गधे के सामने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन मनाने वाले कांग्रेस नेता व नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वेंकट बालमूर को गधा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें हुजूराबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कार्रवाई टीआरएस नेताओं की शिकायत के आधार पर की।
