कोरोना संक्रमित हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, होम आइसोलेट हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The news minute
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कई कद्दावर नेता संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी संक्रमित हुए थे और अब खबर है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे होम आइसोलेट हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा।
