कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि महामारी के हल्के लक्षण नजर आने के बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि देश इन दिनों कोरोना संक्रमण की दूसरी और अधिक खतरनाक लहर का सामना कर रहा है और कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।