कांग्रेस का दावा: प्रियंका गांधी का भी फोन हुआ था हैक, WhatsApp से आया था हैकिंग वाला मैसेज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है. दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का भी फोन हैक किया गया था जिसका मैसेज उन्हें भी मिला था.आगे कहा कि बीजेपी सरकार इस जासूसी कांड में अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को अब संज्ञान लेना चाहिए.
