टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता ने आत्मदाह की धमकी देकर खुद को पार्टी कार्यालय में किया बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यूपी के मैनपुरी में कांग्रेस नेता दीपचंद्र भारती ने टिकट न मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी और खुद को पार्टी ऑफिस में बंद किया। साथ ही कांग्रेस नेता ने पार्टी के कुछ नेताओं पर पांच-पांच लाख रुपये लेकर टिकट दिलाने का आरोप लगाया। किशनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने विजय नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया। जबकि दीपचंद्र भारती भी किशनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे थे।
