राहुल गांधी भी 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के लिए आयोजित रैली में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
मानसून सत्र में अशोभनीय आचरण के लिए शीतकालीन सत्र में निलंबित हुए 12 सांसदों का निलंबन रद्द कराने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने मंगलवार को जुलूस निकाला। राहुल गांधी, राज्यसभा के 12 सांसदों से मिलने के लिए संसद भवन में गांधी प्रतिमा के पास गए थे, जहां ये सांसद उच्च सदन से निलंबन के खिलाफ काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।
