त्रिकोणीय होगा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, थरूर और खड़गे के बाद जानें कौन है तीसरा उम्मीदवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और केएन त्रिपाठी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। खड़गे सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। जी-23 नेताओं समेत 30 कांग्रेस नेताओं ने भी उनका समर्थन किया है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की अचानक एंट्री से राजनीति के जानकार चौंके। केएन त्रिपाठी 2005 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार डालटनगंज सीट से चुनाव लड़े थे।
