कांग्रेस का कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त सफर, मछुआरों का 10 लाख का बीमा, डीजल पर सब्सिडी का वादा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: jagran
राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के मेंगलुरु में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में सफर मुफ्त करने का वादा किया। इससे पहले उन्होंने उडुपी जिले में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर मछुआरों का 10 लाख रुपए का बीमा कराया जाएगा। साथ ही मछुआरिनों को 1 लाख रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। हर दिन 500 लीटर तक डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी दी जाएगी।
