त्रिपुरा में कांग्रेस की रैली पर हमला, 32 कार्यकर्ता घायल, बीजेपी पर लगा आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV news
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस की रैली पर हमला होने की खबर सामने आई। इस हमले को लेकर अब कांग्रेस ने दावा किया कि मजलिशपुर निर्वाचन क्षेत्र में बाइक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। इसमें कांग्रेस महासचिव अजय कुमार समेत पार्टी के 32 कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, रैली पर अज्ञात लोगों ने हमला किया।