कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज 'दिव्या' का ट्वीटर अकाउंट डिलीट, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज!
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
BJP के सोशल मीडिया विंग को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस की सोशल मीडिया की मुखिया दिव्या स्पंदना ने हालहि में ट्वीटर को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद उन्हें लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डी-एक्टिवेट कर दिया है और अपने सभी ट्वीट डिलीट भी कर दिए हैं. इसे लेकर जब स्पंदना से पूछा कि क्या वह कांग्रेस पार्टी से किनारा कर रही हैं, तो उन्होंने इस सूचना को खारिज कर दिया.
