कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्मला सीतारमण का रास्ता रोका, सड़क पर उतरे भाजपाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
तेलंगाना में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मना सीतामरण को हालिया कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां के कामारेड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और रास्ता बाधित करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को अलग किया, जिसके बाद सीतारमण के काफिले को रवाना किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा समर्थक भी सड़क पर उतर आए हैं।
