x

'कांग्रेस टूलकिट' मामला: ट्विटर इंडिया के ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं को भी नोटिस

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट विवाद में सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ट्विटर इंडिया के गुरुग्राम और दिल्ली स्थित कार्यालय का दौरा किया। इसको लेकर जब छापेमारी की खबरें सामने आई तो पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह नियमित प्रक्रिया के तहत नोटिस देने के लिए ट्विटर कार्यालय पहुंची थी। पुलिस ने कार्रवाई ट्विटर द्वारा संबित पात्रा के ट्वीट को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बताकर हटाने को लेकर की थी।