मायावती को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने को तैयार थी कांग्रेस, लेकिन नहीं मिला जवाब- राहुल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को गठबंधन का ऑफर दिया था। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस बसपा सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने को भी तैयार थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया। राहुल के इस बयान पर बसपा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।