मेघालय में जीएचएडीसी चुनाव में कांग्रेस रहीं सबसे बड़ी पार्टी, जीतीं 12 सीट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
मेघालय में गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी। 29 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के खाते में 12 सीटें आईं। जबकि सीएम कोनराड संगमा की पार्टी को 11 सीटें हासिल हुईं। बता दें चुनाव 12 अप्रैल को हुआ था। 15 अप्रैल को मतों की गिनती हुई। तीन सीटें जीएनसी और निर्दलीय ने जीतीं। चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी।
